मिलिए शिवपुरी के मनी महाराज से, दान में मिले रुपये से चौथी बार करा रहे है रामकथा- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
वैसे तो आपने एक से एक दानी के बारे में सुना होगा। परंतु आज हम आपकी मुलाकात एक ऐसे दानी से कराने जा रहे है। जो स्वयं दान में मिले पैसों को पूरी साल एकत्रित करता है। उसके बाद इन पैसो को वह धार्मिक कार्यक्रर्मो में खर्च कर देत है,मनी महाराज ने 3 बार भागवत कथा का आयोजन करा चुके है और इस बार रामकथा का आयोजन करा रहे है।

जानकारी मिल रही है कि मनी महाराज द्वारा कराई जा रही है रामकथा में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध कथा वाचक नंदनी भार्गव आ रही है। इस राम कथा का आयोजन 5 फरवरी से मां राजराजेश्वरी मंदिर से 111 कलश की कलश से शुरू होकर 13 फरवरी को समापन होगा। एंव इस कथा का भंडार 14 फरवरी को पोहरी रोड़ स्थित श्री ठाकुर बाबा मंदिर हाथी खाने पर किया जाऐगा।

कथा में मुख्य यजमान मूक बधिर मनी महाराज

इस कथा की मुख्य विशेषता यह है कि यहां भी मुख्य यजमान मनी महाराज ही रहे, जो पूर्व में भी तीन बार श्रीमद् भागवत कथा करवा चुके हैं और यह रामकथा के रूप में इनकी चौथी रामकथा का आयोजन किया जा रहा है।

कोई नही जानता कहां से आए मणि महाराज (मनी)

मनी महाराज बोल और सुन नही सकते है,लेकिन इशारों से आपकी भाषा समझ लेते है। मनी महाराज कहां से आए है यह किसी को नही पता,5 वर्ष की अवस्था से मनी महाराज शिवपुरी में किसी बस में बैठकर आ गए थे। इसके बाद पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने इन्हीं पाल पोसकर बडा किया है,अब ठाकुर बाबा का मंदिर मनी महाराज का स्थाई पता है।

दान के पैसो से धार्मिक आयोजन,अपने पर एक पैसा भी खर्च नही

मनी महाराज के प्रथम श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन का एक किस्सा है। मनी महाराज को लोग पैसे खर्चे के लिए देते थे,लोग समझते थे की मनी महाराज यह पैसा स्वयं पर खर्च करते होंगे,पर ऐसा नही था मनी महाराज नवाब साहब रोड पर स्थित एक किराने की दुकान पर जमा कर देते थे। जब लोगों को पता चला कि मनी महाराज ने आज तक रूपए भी अपने ऊपर खर्च नही किया और वह दान में मिले पैसे और 12 महीने घूमकर और भजन जागरण नृत्य मे जो भी राशि हम और आप से मिलती है,उसी राशि से यह कथा कराई है जब से मनी महाराज को लोगों ने और पैसा देना शुरू कर दिया। अब मनी महाराज श्रीराम कथा के रूप में यह चौथा बडा धार्मिक आयोजन करा रहे है।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सेंंगर एवं ठाकुर बाबा मंदिर समिति का विशेष सहयोग 

साथ ही इनका सहयोग प्रति वर्ष पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगमोहन सेंंगर एवं ठाकुर बाबा मंदिर समिति का विशेष सहयोग रहता है। श्रीराम कथा 05 फरवरी से 13 फरवरी तक संपन्न होगी। राम कथा व्यास संगीतज्ञ बाल योगी पंडित वासुदेव नंदिनी भार्गव है। 5 फरवरी रविवार को मां राजेश्वरी मंदिर से 111 कलशो की कलश यात्रा महिलाओ के द्ववारा निकाली जाऐगी। एंव 14 फरवरी को इस रामकथा का भंडारा 15 फरवरी को होगा।

30 जुलाई को गायब हो गए थे मनी महाराज

मनी महाराज अचानक 30 जुलाई को बनारस में गुम हो गए थे। गायब हो जाने से सुर्खियों में आए थे। सोशल मीडिया की मुहिम से मनी महाराज रातों रात में स्टार बन गए थे। इन्हें खोजने को लेकर लगातार शिवपुरी की सोशल मीडिया पर मुहिम छिड गई और इस मुहिम का असर यह हुआ कि मनी महाराज गोरखपुर में मिल गए। अब मनी महाराज जैसे ही शिवपुरी आए उनका शिवपुरी के लोगों को स्वागत किया। अब एक बार फिर मनी महारा सुर्खियों में है।
G-W2F7VGPV5M