प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को धो डाला- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
भाजपा की केन्द्र सरकार ने 2023-2024 का बजट जारी किया है इस बजट को भाजपा आजादी के 100 साल बाद भारत की परिकल्पना का बजट बता रही है। वही राज्य सरकार के द्वारा निकाली जा रही है विकास यात्रा के विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया था इस बजट के कुछ सवालों में जिला अध्यक्ष राजू बाथम निरुत्तर हो गए वही वही शासन से मिलने वाली योजना के हितग्राहियो का शिवपुरी जिले का आंकड़ा पेश नही कर सके।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने सबसे पहले आकर बजट के विषय में बोलना शुरू किया बजट की वह विशेषता वह बताई जा रही थी जो पार्टी से प्रिंट होकर जिला मुख्यालय आई थी। इसमें विकास,योजना,बचत आम बजट में हर वर्ग को राहत देते हुए विकसित भारत की कल्पना बताई जा रही थी। पत्रकारो ने पूछा कि देश पर कर्ज बढ़ रहा है। जबाब दिया गया कि देश में सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारा जा रहा है इसके लिए पैसे की आवश्यकता है। पत्रकारों ने इसी सवाल पर फिर सवाल कर दिया कि क्या यह सही है कि विकास के लिए कर्ज आवश्यक है तो ऐसा विकास क्या काम का,इस सवाल के जवाब में निरुत्तर हो गए जिला अध्यक्ष महोदय।

इस बजट में सबसे ज्यादा यह बताया जा रहा है कि अब 7 लाख रुपए पर कोई इनकम टैक्स नही भरा जाऐगा। इस पर सवाल किया गया कि सरकार ने इसमें कितने स्लैव बनाए है इसकी भी जिलाध्यक्ष को कोई जानकारी नही थी,इस सवाल का भी जवाब नही दे सके जिलाध्यक्ष।

विकास यात्रा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकारी के चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को प्रदान की जाएगी,गांव गांव स्तर तक यह विकास यात्रा निकाली जायेगी ओर हितग्राहियों को लाभ दिया जाऐगा। इसमें सरकारी की लगभग 30 ऐसी योजना है जिससे जनता को लाभ होता है। इसके अतिरिक्त इस यात्रा के समय मौके पर जन समस्याओं का निराकरण किया जाऐगा। विकास यात्रा में कल्याणकारी योजना के विषय में पत्रकार ने सवाल किए कि शिवपुरी जिले में लाभ लेने वाले हितग्राहियों का आंकड़ा क्या है तो वह इसका भी जवाब नही दे सके।

बाकी पढिए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया के द्ववारा जारी प्रेस नोट

जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि दुनिया मे कोरोना से बिगड़ी अर्थव्यवस्था के बीच केंद्र सरकार ने जिस साहस का परिचय दिया वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा बजट से देश को क्या फायदा हुआ यह कुछ ही महीनों में सामने होगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई से लेकर विवाह तक की योजनाओं का लाभ सरकार ने दिया है। हर गरीब को मकान हर बच्चे को शिक्षा युवाओं को रोजगार महिलाओं के लिए बचत योजनाओं के साथ साथ सड़क रेल के क्षेत्र में बड़ी योजनाओं से देश के हर व्यक्ति को लाभ होगा। मुफ्त अनाज की योजना को आगे बढ़ा कर केंद्र सरकार ने गरीबों की चिंता की है है आयुष्मान जैसी योजनाओं के लिए टारगेट को बढ़ाया गया है।

पत्रकार वार्ता में कल 5 फरवरी से आयोजित विकास यात्रा को लेकर जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि विकास यात्रा इसलिए है ताकि हम जनता को बता सकें कि देश और प्रदेश में सरकार ने क्या किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य किये लिहाजा हम जनता को अपनी उपलब्धियों को बता रहे हैं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा व जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया मौजूद रहे।
G-W2F7VGPV5M