Pohri News- अरविंद दुबे की छत से गिरने से मौत, मालिक बोला चोरी करने आया होगा, मामला संदिग्ध

पोहरी।
खबर जिले के पोहरी नगर से मिल रही है कि पोहरी में स्थित एसबीआई शाखा के पास शुक्रवार की रात छत से गिरने से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मकान मालिक का कहना है कि युवक संभवत: चोरी करने आया होगा। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अरविंद उम्र 45 साल पुत्र दुर्गा प्रसाद दुबे निवासी छतरपुर की लाश पोहरी में एक घर के पास से बरामद हुई है। अरविंद के चाचा रिटायर प्रोफेसर राम संजीव दुबे के पड़ोसी की छत पर चढ़ा था। बताया जा रहा है कि महिला टॉयलेट करने के लिए रात 9 से 9:30 बजे के किसी के गिरने की आवाज आई।

छत से नीचे देखा तो युवक पड़ा था। जब देखा तो पैर में रस्सी बंधी थी और चेहरा ढंका था। कपड़ा हटाया तो अरविंद दुबे के रूप में पहचान हुई। मृतक के चाचा ने बताया कि दस साल पहले अरविंद छतरपुर शिफ्ट हो चुका था। लेकिन पोहरी कब आया, उनको तक पता नहीं। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए