भाजपा की विकास यात्रा में मंत्री ने कहा मंच से बेइज्जत करूंगा और जनता से करवाऊंगा- karera News

NEWS ROOM
करैरा।
भाजपा ने इस चुनावी साल में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है और पूरे प्रदेश में इन दिनो विकास यात्रा निकाली जा रही है। शिवपुरी जिले में भी विकास यात्रा 25 फरवरी तक निकली जाऐगी। इस यात्रा में भाजपा के जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हो रहे है। विकास यात्रा में पहुंची जनता विकास की बात तो बाद में कर रही है उससे पहले भाजपा शासन के भ्रष्ट तंत्र की बात करने लगती है।

भाजपा शासन को सुशासन कहने वाले नेताओं को बड़ी ही मुश्किल का सामना करना पड रहा हैं,अधिकारियों के खिलाफ बोलना पड़ रहा है। करैरा मेंं विकास यात्रा के मंच से मप्र शासन में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एंव करैरा से पूर्व विधायक जसवंत जाटव ने मंच से अधिकारियों को रिश्वत लेने पर चेतावनी तक जारी कर दी। कुल मिलाकर इससे यह सिद्ध होता है कि भाजपा के सुशासन के राज्य में अधिकारी और कर्मचारी बिना रिश्वत के कोई काम नही करते। यह भाजपा के लिए मुसीबत के संकेत है।

करैरा विधानसभा के सिल्लारपुर गांव में विकास यात्रा पहुंची हुई थी इसी उपलक्ष में सिल्लारपुर गांव के पंचायत भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव ने अपने ही अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगा दिए और उन्हें चेतावनी भी दे दी। पूर्व विधायक करैरा जसवंत जाटव ने मंच से कहा कि......राजस्व विभाग में तहसीलदार, एसडीएम, आरआई, पटवारी ये सभी महत्वपूर्ण अंग हैं ये सभी विभागों पर राज करते हैं।

में पूरी गारंटी के साथ कह सकता हूँ कि हमारी दोनों तहसील में नामांतरण, बटवारा, दुरस्ती बिना सुबिधा शुल्क के नहीं हो रही है। अधिकारी अपने आपको आईने की तरह साफ करें। मेरे क्षेत्र का व्यक्ति अपने कामों के लिए भटक रहा है उसे आरआई और पटवारियों के सामने ऐसे गिड़गिड़ाना पढ़ रहा है जैसे वह भीख मांग रहा हो। ये भ्रष्टाचार बंद होना चाहिए। जिन अधिकारियों को भ्रष्टाचार पसंद हो वह इस क्षेत्र से अपना ट्रांसफर करा लें। अब अगर एक भी शिकायत मिली तो में मंच से बेज्जत करता रहूंगा और जनता से भी करवाऊंगा... ध्यान करके रखें।

गौरतलब है कि आज विकास यात्रा करैरा विधानसभा के ग्राम सिल्लारपुर में पहुंची थी जहां कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं पूर्व विधायक जसवंत जाटव से कुछ लोगों ने अधिकारियों की शिकायत की थी इसके बाद पूर्व विधायक जसवंत जाटव मंच से ही अधिकारियों पर बिफर गए।
G-W2F7VGPV5M