संजय यादव ने रक्तदान कर किया महादान, बचाई महिला की जान- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
ब्लड एक ऐसी चीज है जिसे बनाया नहीं जा सकता। इसकी आपूर्ति का कोई और विकल्प भी नहीं है। यह इंसान के शरीर में स्वयं ही बनता है। मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है तो ऐसी स्थिति में लोगों को ब्लड की जरूरत पड़ती है। वहीं आज शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक 21 वर्षीय युवक ने एक महिला को ब्लड डोनेट कर महिला की जान बचाई।

संजय यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ठकुरपुरा के संतुष्टि के पास रहने वाले संजय ने आज एक 22 वर्षीय वर्षा आदिवासी निवासी श्वासपुरा ग्राम कलौथरा को किया ब्लड डोनेट और महिला की जान बचाई। बताया गया है कि वर्षा की 1 जनवरी को डिलेवरी हुई थी उसी दौरान उसका बच्चा बच नहीं सका। इसी के चलते वर्षा की हालत खराब होती जा रही है। तो ऐसी स्थिति में वर्षा को ब्लड की जरूरत थी तभी संजय यादव ने रक्तदान कर वर्षा की जान बचाई। वर्षा के परिजनों ने रोते हुए संजय को धन्यवाद कहा।

संजय यादव पहले भी 6 से 7 ब्लड डोनेट कर चुका है और आज संजय को सिर्फ एक फोन किया संजय 5 मिनिट में जिला अस्पताल पहुंचा और वर्षा को ब्लड दिया।
G-W2F7VGPV5M