स्टूडेंट को प्रेग्नेंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धमकी देकर करता रहा बलात्कार- Shivpuri News

NEWS ROOM
पिछोर।
पिछोर के भौती थाना के बीरा गांव में निवास करने वाली 15 साल की नाबालिग केे बलात्कार के आरोपी को भौती थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नाबालिग के साथ कई बार बलात्कार किया था जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई थी। पीडिता की बहन ने उसका बढ़ता हुआ पेट दिखा जब इस मामले का खुलासा हुआ था। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसका बलात्कार कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर भौंती थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

छात्रा के बढ़े पेट को देख हैरान रह गई बड़ी बहिन

दरअसल एक महिला कई माह बाद अपने मायके बीरा आई हुई थी। तभी उसकी नजर अपनी छोटी बहन के पेट पर पड़ी। बहिन का पेट फूला हुआ दिखाई दे रहा था। जब बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन से पूछताछ की तो पहले छोटी बहिन ने बात को छुपाना चाहा, जब बहन ने उसे समझाया तो छोटी बहन ने सारी सच्चाई अपनी बड़ी बहन को बता दी।

खेत में जबरदस्ती किया बलात्कार

15 साल की छात्रा ने अपनी बड़ी बहन को बताया कि गांव के एक लड़के ने उसके साथ खेत पर बातों में फंसाकर बलात्कार कर दिया था। इसके बाद उसने कई बार बलात्कार किया। बलात्कार की बात किसी को न बताने की बात कहता रहता था। उसे पता ही नहीं लगा कि वह कब प्रेग्नेंट हो गई। पेट फूलता देख उस युवक ने धमकी दी थी कि अगर मेरे बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसी डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

सारी बात सुनने के बाद बड़ी बहन अपनी 15 साल की छोटी बहिन को लेकर बीती रात भौंती थाने पहुंची जहां आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉस्को एक्ट सहित बलात्कार की धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M