Shivpuri News- JCI डायनेमिक का शपथ ग्रहण समारोह: महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगी

Bhopal Samachar
शिवपुरी। हमने अक्सर देखा है रक्तदान करने के लिए पुरुष सबसे अधिक आगे आते हैं, लेकिन इस बार हमने महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना लक्ष्य बनाया है। ताकि समाज में यह संदेश जाए कि रक्तदान में महिलाएं भी पीछे नहीं है। यह बात जेसीआई डायनेमिक की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वार्षिक सेवा गतिविधियों का संकल्प लेते हुए संस्था अध्यक्ष अनु मित्तल ने अपनी टीम सदस्यों के साथ लिया। 

दरअसल शहर की समाजसेवी संस्था जेसीआई डायनेमिक ने कम समय में सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान शिवपुरी में बनाई है। इसके तहत वह विभिन्न सेवा गतिविधियां वर्षभर में करती हैं। खास बात यह है कि इस पूरे संगठन में सिर्फ महिला सदस्य शामिल हैं, जो समय-समय पर विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से अपनी सक्रियता प्रदर्शित कर महिलाओं को सामाजिक दायित्वों से जोड़ने का काम करती है। स्वागत भाषण देते हुए संस्था की निवर्तमान अध्यक्ष आईपीपी किरण उप्पल ने कहा कि वर्ष भर जो सेवा गतिविधियां हमने इस सत्र में की, उसमें महिलाओं का सक्रिय सहयोग मिला और उनके सुझावों के आधार पर ही हमारी संस्था ने एक विशिष्ट पहचाना सेवा कार्यों की बनाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही है। दिन भर के कामों में से जो समय शेष बचता है उसके लिए वह अपने सामाजिक दायित्व को निभाने की भूमिका अदा कर रही है। यह पहल बहुत सर्वश्रेष्ठ है और इससे न केवल महिला सशक्तिकरण होगा वरन इससे महिलाओं में आत्मविश्वास का जागरण भी होगा।

इस नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की

जेसीआई डायनामिक अध्यक्ष अनु मित्तल, आईपीपी किरण उप्पल, सचिव कविता अरोरा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष शिल्पा दुबे, मीना दुबे, पिंकी गोस्वामी, साधना शर्मा, वर्षा जैन, फाउंडर प्रेसिडेंट सुषमा पांडे सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों की शपथ ली। अमृता शर्मा ने दिलाई शपथ, अनुपम तिवारी बोले संगठन अपनी पहचान रखने में फिर सफल होगा: आयोजन के दौरान जेसीआई की शपथ विधि अधिकारी जेड पीपी अमृता शर्मा ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

वहीं नेशनल ट्रेनर अनुपम तिवारी ने महिलाओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि साल भर महिलाएं सक्रिय रही हैं, इस बार भी वह अपने इसी प्रदर्शन को दोहरा कर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान सेवा कार्यों से बनाएंगी। कार्यक्रम में जेड पी मनोज चौरसिया, जेड पी पी आनंद मिश्रा, अजय शर्मा, जॉन कोऑर्डिनेटर सुनीता खत्री और स्वराज गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन अंकित सक्सेना ने किया जबकि आभार प्रदर्शन कविता अरोड़ा ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में सोनलता गॉड, शिल्पा दुबे, कविता धाकड़, कंचन बुगड़ा,रानी जैन, नीलम गर्ग, मंजू शाक्य, सीमा वर्मा, बीना गोलियां, रेनू अवस्थी, नीलू शुक्ला, ऋतु चान्ना, दीपा चौधरी,आशना हरियाणी, मीना तोमर, अंकिता वैश्य आदि सदस्य उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M