सलैया फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक घर मे जा घुसा,2 की मौत 3 घायल - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र की सलैया गांव से आ रही है कि एक तेज रफ्तार ट्रक झांसी फोरलेन किनारे बने एक घर में जा घुसा। इस घटना में 2 की मौत और 3 लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग घर में ताप रहे थे। घायलों को करैरा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार आज शाम 7 बजे अमोला थाना क्षेत्र में आने वाले सलैया गांव के एक घर में तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा। बताया जा रहा है कि यह ट्रक झांसी से शिवपुरी की ओर आ रहा था। रास्ते में पैदल जा रहे रामदीन उम्र 65 साल को बचाने के चक्कर में यह अनियंत्रित होकर इस घर में घुसा है। यह घर सुघर सिंह लोधी का बताया जा रहा है।

घटना के समय सुघर सिंह के पडोसी पुष्पेन्द्र और महेन्द्र लोधी घर के बाहर ताप रहे थे। ट्रक की चपेट में यह भी आ गए। ट्रक ने पूरा मकान छतिग्रस्त कर दिया घर के अंदर सुघर सिह की पत्नी गुड्डी ओर बेटी संध्या भी थी।

घटना के बाद अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को निकालने के लिए हिटैची से ट्रक को खिच वाना पडा इस घटना में रामदीन लोधी और महेंद्र लोधी की मौत होने की खबर मिल रही है। वह पुष्पेन्द्र गुड्डी और संध्या के घायल हुए है जिन्हें करैरा उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैै।
G-W2F7VGPV5M