शिवपुरी में मना उर्जा संरक्षण दिवस, स्कूल बच्चो ने दिया चित्रों से ऊर्जा संरक्षण का संदेश- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के सहयोग से शिवपुरी के प्रसिद्ध स्कूल शिक्षा भारती बाल निकेतन हाई स्कूल में आज चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

विभाग के सहयोग से आयोजित ऊर्जा संरक्षण के विषय पर स्कूली बच्चों ने चित्र बनाए। बच्चों संरक्षण के विषय पर बनाए गए इस चित्रकला प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिन बच्चो सबसे अधिक संदेश देने वाले चित्र बनाए उन बच्चो को पुरस्कार स्वरूप एलईडी बल्ब इनाम में दिए गए।

इस आयोजन में स्कूल के प्राचार्य श्री सुनील कुशवाह मप्र ऊर्जा विकास निगम के जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री घनश्याम शर्मा सहित शिक्षक सर्वश्री हृदेश शर्मा,विवेक धाकड़ रवि कुशवाह अन्य स्टाफ ने इस आयोजन में सहयोग किया। उपस्थित स्टाफ एवं छात्रों को ऊर्जा साक्षरता अभियान के अंतर्गत अभियान से जुड़ने हेतु USHA (M.P.UrjaVikasNigam.ltd) एप डाउनलोड कर उषा मित्र प्रमाण पत्र प्राप्त करने के विषय में जानकारी दी गई
G-W2F7VGPV5M