शिवपुरी की संस्कृति गुप्ता ने डोमेस्टिक में पांडेचुरी के खिलाफ ठोके 78 गेंदों में 116 रन- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
BCCI द्वारा महाराणा प्रताप कॉलेज ग्राउंड देहरादून में महिला अंडर 19 की डोमेस्टिक सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस सीरीज में महिला क्रिकेट एकेडमी शिवपुरी की खिलाड़ी संस्कृति गुप्ता ने बीते रोज पांडेचुरी के खिलाफ शतकीय पारी खेली। जिसमें संस्कृति ने 78 गेंदों में 10 चौकों व 7 छक्कों की मदद से 116 रन बनाए।

गौरतलब है कि प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से माधवराव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में देश की प्रथम महिला क्रिकेट एकेडमी का संचालन किया जा रहा है। इस एकेडमी में मुख्य प्रशिक्षक अरुण सिंह के नेतृत्व में महिला क्रिकेट खिलाड़ी तैयार हो रही हैं।

बीसीसीआई द्वारा महाराणा प्रताप कॉलेज ग्राउंड देहरादून में महिला अंडर 19 का डोमेस्टिक सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस सीरीज में महिला क्रिकेट एकेडमी की खिलाड़ी संस्कृति गुप्ता ने पांडुचेरी के खिलाफ शतकीय पारी खेल कर बता दिया है कि अब वो दिन दूर नहीं जब महिला क्रिकेट एकेडमी शिवपुरी से राष्ट्रीय स्तर पर जल्दी ही महिला खिलाड़ी खेलती नजर आएंगी।

एकेडमी की महिला खिलाड़ी संस्कृति गुप्ता ने मात्र 78 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 116 रन मध्यप्रदेश के लिए बना दिए। संस्कृति ने महज 19 साल की उम्र में अपने इस प्रदर्शन से सभी क्रिकेट प्रेमियों को हतप्रभ कर दिया।

एकेडमी में मिल रहीं खिलाडियों को सभी सुविधा

प्रशिक्षक अरुण सिंह का कहना है की एकेडमी में खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं और कोचिंग के लिए भी यहां बहुत ही अच्छा वातावरण है तथा खिलाड़ी भी अपना सौ प्रतिशत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति का यह प्रदर्शन सराहनीय है। हाल ही में मध्यप्रदेश की कोचिंग कैंप जबलपुर में 24 में से हमारे सात खिलाड़ी चयनित हुए है जो एक अच्छी उपलब्धि है।
G-W2F7VGPV5M