पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के पुत्र मृदुल का आकस्मिक निधन- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे विजय जैन कैंची बीड़ी वालों के पुत्र मृदुल जैन रिंकू का लम्बी बीमारी के बाद इंदौर के एक अस्पताल में निधन हो गया। दिवंगत मृदुल जैन भी राजनीति में सक्रिय थे और दोनों पिता.पुत्र को कट्टर सिंधिया समर्थक माना जाता है। मृदुल जैन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य हैं। उनके निधन पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

38 वर्षीय मृदुल जैन विवाहित हैं और वह अपने पीछे पत्नी और 4 वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। बताया जाता है कि लम्बे समय से वह बीमार चल रहे थे। उन्हें पाण्डु रोग हो गया था। दीपावली के पूर्व इलाज के लिए उन्हें सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें दिल्ली रैफर किया गया। इसके बाद उनका इलाज इंदौर में चल रहा था।
G-W2F7VGPV5M