कोलारस की अनाज मंडी में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी कुशवाह की सडन डेथ- kolaras News

NEWS ROOM
कोलारस।
खबर जिले के कोलारस की कृषि उपज मंडी से आ रही हैं जहां ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से एक युवक की मौत हो गई। इसी के चलते आज व्यापारी संघ ने मंड़ी बंद रखने का निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार अनाज मंडी कर्मचारी सतीश करारे ने बताया कि 52 वर्षीय रघुवीर कुशवाह कोलारस अनाज मंडी में ड्यूटी पर तैनात था और वह उससे चर्चा कर रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने चला गया था। जब वह लौटकर आया

तो रघुवीर बेहोशी की अवस्था में नीचे पड़ा हुआ था। उसे तत्काल कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परंतु डॉक्टर ने रघुवीर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार उसकी मौत हृदयाघात से हुई थी।

शोक स्वरूप अनाज मंडी रहेगी बंद

व्यापार संघ के अध्यक्ष विमल जैन ने बताया कि मंडी कर्मचारी रघुवीर कुशवाह सहित व्यापारी पारस जैन के बड़े भाई महेश का निधन हो गया है। इसी के चलते आज मंगलवार को कोलारस अनाज मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
G-W2F7VGPV5M