बैराड़ में छिंगा ने खिलाई जडेंल को नशे की गोली, हालत बिगड़ी छोड़कर भागा, अस्पताल में भर्ती- Bairad News

NEWS ROOM
बैराड़।
जिले की पोहरी अनुविभाग के बैराड़ थाना अंतर्गत नगर के सब्जी मंडी में शनिवार की देर रात एक युवक ने नशे की गोलियों का सेवन कर लिया। गोली खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। युवक का कहना है कि उसने दोस्त के कहने पर गोली खाई थी। हालत बिगड़ने पर उसका दोस्त उसे छोड़ कर भाग गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात जंडेल कुशवाह को शनिवार की देर रात नशे की हालत में उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था। उसका कहना था कि उसके दोस्त छिंगा राठौर ने उससे कहा था कि बाजार में 5 रुपये में भांग मुनक्का की तीन गोलियां मिलती हैं, मेरे लिए ले आना।

युवक के अनुसार वह गोली खरीद कर मंडी पहुंचा तो छिंगा ने जिद करके वह गोलियां उसे खिला दीं। नशे की गोलियां खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो छिंगा उसे छोड़ कर भाग गया। युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कस्बे में खुलेआम बिक रहा नशा

बैराड़ नगर के मुख्य बाजार में परचून की दुकान और गुमटीओं पर खलेआम भांग मुनक्का की गोलियां बेची जा रही है। जिनका सेवन कर युवक नशे का शिकार हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगर की थोक सब्जी मंडी नशे का अड्डा बनती जा रही है। जहां कई नशेड़ी खुलेआम स्मैक का नशा करते देखे जा सकते हैं। थोक सब्जी मंडी के पिछले हिस्से में युवा स्मैक का नशा करते हैं जिसको देखकर अन्य युवक भी नशे का शिकार हो रहे हैं।
G-W2F7VGPV5M