मनियर में 500 मीटर लम्बी चुनरी यात्रा निकाली, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
मनियर बीज गोदाम के पीछे दुर्गा कॉलोनी दुर्गा जी के मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन एक विशाल चुनरी यात्रा भक्तजनों द्वारा माँ राजेश्वरी मंदिर से प्रातः 10 बजे बैंड बाजों के साथ निकाली गई जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए

मनियर दुर्गा मंदिर पर पहुंची इस 500 मीटर लम्बी चुनरी यात्रा में मुख्य यजमान श्रीमती गौरी लोकेश सोनी एवं कथा व्यास सहित काफी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं भक्तजन चुनरी को पकड़ कर चल रहे थे। इस चुनरी यात्रा का रास्ते में कई जगह पुष्प वर्षा कर भक्तजनों ने स्वागत किया।
G-W2F7VGPV5M