Shivpuri News- वैष्णो देवी के दरबार में खजाना बंटा, भजन संध्या के बाद प्रतिमा विसर्जन

Bhopal Samachar
शिवपुरी । बीते 30 वर्षों से लगातार शहर की हनुमान गली क्षेत्र में त्रिकुटा पर्वत का रूप प्रदान करते हुए मां वैष्णो देवी का दरबार सजाया जा रहा है। मॉं वैष्णो देवी दरबार उत्सव समिति के द्वारा आयोजित इस शारदीय नवरात्रा के भव्य समापन कार्यक्रम में एक ओर जहां रामभक्त परिवार के द्वारा रात्रि जागरण किया गया तो वहीं मॉं के दरबार में फूल बंगला, छप्पन भोग दरबार सहित मॉं के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए माता का खजाना भी बांटा गया।

यहां बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ यह आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करते हुए अपनी मनोकामनाऐं पूर्ण करने की विनती मॉं से की। अब मॉं वैष्णो देवी का भव्य चल समारोह देवी विसर्जन के रूप में बुधवार को सायं 6 बजे से निकाला जाएगा जिसमें जनता-जनार्दन को मॉं के दर्शन मिलेंगे और सभी भक्तजनों में पूरे मार्ग में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यहां बताना होगा

कि जो श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वैष्णो देवी दरबार उत्सव समिति की ओर से बीते 30 वर्षों से माता वैष्णो देवी का दरबार हनुमान गली में सजाया जा रहा है यहां सर्वप्रथम प्रवेश द्वार पर मॉं अद्र्वकुमारी के दर्शन होते है तब आगे बढ़ते है तो मॉं वैष्णो देवी अपने स्वरूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन देती है और यहां से निकलने के उपरांत भैंरवजी के दर्शन भी किए जाते है कहा जाता है कि बिना भैरवजी के दर्शन यात्रा अपूर्ण मानी जाती है

इसलिए वैष्णो देवी दरबार उत्सव समिति के द्वारा प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि में माता वैष्णो देवी स्थापना के साथ भैरवजी के दर्शनों का भी विशेष ख्याल रखा जाता है। इसके साथ ही अष्टमी के दिन भव्य पूड़ी सब्जी का वितरण भी सुबह और संध्या के समय श्रद्धालुओं के लिए यहां किया गया।
G-W2F7VGPV5M