Shivpuri News- 4 घंटे बारिश: हफ्ते भर रुकेंगे बदरा, दीपावली की रौनक पर फिरा पानी

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पिछले 24 घंटे से शिवपुरी के आसमानों पर टंगे बादलों ने आज शाम 4 बजे सब्र खो दिया और शाम को बरस पडे। आज शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक लगातार बादलों ने पानी बरसाया। इस बारिश से जहां किसानों की फसलों का गला रही है वही शिवपुरी के बाजारों की रौनक पर भी पानी फेर रही हैं।

किसानों के चेहरों पर चिंता
शिवपुरी जिले में कल दिन भर बादल छाए रहे लेकिन बरस नहीं,लेकिन आज सुबह से ही बारिश होना शुरू हो गई लेकिन कहीं धूप के कही बारिश थी। लेकिन अचानक शाम को 4 बजे शिवपुरी के आसमान को काली घटाओ ने घेर लिया और शाम चार बजे होते होते बादलों का पानी बरसाने का मुड बन गया।

शाम 4 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान होने की खबर आ रही हैं। किसानों की तो मूंगफली खेतों में रखी हुई वहीं टमाटर,उड़द, सोयाबीन की फसल भी नुकसान बताया जा रहा हैं।

किसानों की उम्मीद के साथ बाजारों की रौनक पर वर्षा पानी

दीपावली नजदीक है शिवपुरी के व्यापार जगत में मंदी की बारिश जारी हैं। नवरात्रि में उम्मीद के हिसाब से बाजारों में रौनक नही दिख रही थी। व्यापारियों को उम्मीद थी कि दीपावली नजदीक है और बाजारों में रौनक लौटेंगी,लेकिन बिन बुलाए बादलों ने फिर बाजार की उम्मीद पर पानी फेर दिया हैं। वर्षा होने के कलर की दुकान सूनी हैं। वही किसानों की फसल समय पर नहीं होने से किराना,कपड़ा और ज्वेलरी का व्यापार कमजोर हो सकता हैं। मौसम विभाग की पूर्व भविष्यवाणी के अनुसार शिवपुरी में हफ्ते भर बादल रहेंगे जो चिंता का विषय हैं।