Shivpuri News- दीपोत्सव के दिन बुझ गया घर का चिराग, गुना बाईपास पर 14 साल के लड़के का एक्सीडेंट, मौत

Bhopal Samachar
शिवपुरी। दीपोत्सव के दिन शहर के देहात थाना क्षेत्र मे स्थित लुधावली में दीपोत्सव के दिन एक घर का चिराग बुझ गया। घर के 14 वर्षीय बेटे को शहर के गुना बाईपास पर अज्ञात वाहन रौंद गया,राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया था,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है जिसमें उनके बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं उसने ही उसे मारा हैं।

जानकारी के अनुसार लुधावली गौशाला के रहने वाले बबलेश कोली से उसका बेटा रोहित कोली उम्र 14 साल कई महीनों से उसकी खराब पड़ी साइकिल को सुधरवाने की जिद कर रहा था। उसके पिता बबलेश ने बीते दिन दीपावली के दिन अपने बेटे रोहित को साइकिल रिपेयर करवा कर दी थी। साइकिल से सुधरने की खुशी मनाने रोहित अपनी साइकिल से घर से घूमने निकला था।

जब वह गुना बाईपास पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने रोहित की साइकिल में टक्कर मार दी, वह बुरी तरीके से घायल हो गया। राहगीरों ने रोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बालक को हॉस्पिटल लाने वाले पर शंका

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रोहित के पिता बबलेश ने घायल रोहित को अस्पताल लाने वाले पर आरोप लगाए। बबलेश ने कहा था कि जो व्यक्ति रोहित को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा हैं, उसके भी पैर में चोट लगी है। उस पर भी शक है। इसी व्यक्ति के वाहन से रोहित हादसे का शिकार हुआ होगा। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M