सड़क दुर्घटना में दिव्यांग शिक्षक की मौत, SDM अपने आदेश पर अमल करते तो नहीं जाती जान- kolaras News

NEWS ROOM
कोलारस।
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना अंतर्गत फोरलेन हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में दिव्यांग शिक्षक की मौत हो गई। इस मौत का कारण सड़क पर विचरण करते आवारा जानवर बने हैं। पिछले 1 सप्ताह में कोलारस में आवारा जानवरों की वजह से यह दूसरी जान गई हैं। इससे पहले अपने माता-पिता के साथ बाइक पर जा रही डेढ साल की मासूम की मौत हो गई। एसडीएम कोलारस ने आदेश दिया था कि जानवर मालिक अपने पशुओं को सड़क पर ना छोड,अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। एसडीएम महोदय केवल आदेश निकाल कर रहे गए और उस पर अमल करना भूल गए।

जानकारी के अनुसार रन्नौद थाना क्षेत्र के खरैह गांव के रहने वाले दिव्यांग शिक्षक जगन्नाथ खटीक अपनी तीन पहिया वाहन पर सवार होकर अपने बेटे करन खटीक को नरवर तहसील में स्थित नवोदय विद्यालय छोड़ने के लिए नरवर गए थे। उसके साथ खरैह का रहने वाला बच्चन जाटव भी था। दिव्यांग शिक्षक अपने बेटे करन को नवोदय विद्यालय छोड़कर खरेह की ओर जा रहा था। कोलारस थाना क्षेत्र के श्रीजी वेयर हाउस के सामने बाईपास क्रॉसिंग पर अचानक से दिव्यांग शिक्षक की तीन पहिया वाहन के आगे एक गाय के आ गई। दिव्यांग शिक्षक का तीन पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गया।

दिव्यांग शिक्षक का सिर बोर्ड में लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अतिरिक्त उसके साथी को भी चोटें आई हैं। डायल 100 की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दिव्यांग शिक्षक जगन्नाथ जाटव को मृत घोषित कर दिया।
G-W2F7VGPV5M