भारत जोड़ो यात्रा मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा पर निकले कांग्रेसी- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जाने वाली भारत जोड़ों यात्रा के तहत आज शिवपुरी में शहर कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर यह यात्रा निकाली गई। 

जिसमें कुछ मुट्ठी भर कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने सुबह 10 बजे थीम रोड पर गुना बाईपास पर स्थित कांग्रेस कार्यालय से यात्रा का शुभारंभ किया, जो झांसी तिराहा होते हुए गुरुद्वारा, माधव चौक, गांधी आश्रम, कमलागंज, कुमारबाग, ग्वालियर बायपास से करौंदी और वार्ड नम्बर 36 में स्थित बिरसा मुंडा कॉलोनी पहुंची। जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में भारत माता की जय और नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे लगाए गए।
G-W2F7VGPV5M