संस्कार प्रकल्प के तहत भाविप शाखा शिवपुरी ने किया गुरू वंदन छात्र अभिनंदन के तहत शिक्षकों का सम्मान- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
गुरू के प्रति आदर और श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं का अभिनंदन हो इसे लेकर प्रतिवर्ष समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के माध्यम से शहर भर के तमाम विद्यालयों में पहुंचकर वहां के श्रेष्ठ शिक्षकों व छात्र-छात्राओं का संस्था की ओर से सम्मान करते हुए प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाता है।

इसी क्रम में संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष संजीव जैन व सचिव गणेश धाकड़ के द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत शिक्षक दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें शहर के प्रमुख 12 स्कूलों में बहुत ही भव्य तरीके से आयोजन हुआ जिसमें शिक्षकों के अनुकरणीय कार्यों को सराहा गया।

भाविप शाखा शिवपुरी संस्था अध्यक्ष संजीव जैन व सचिव गणेश धाकड़ ने बताया कि संस्था के द्वारा गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत शुरूआत शिवपुरी पब्लिक स्कूल से हुई जहां के श्रेष्ठ शिक्षक विवेक उपाध्याय, प्रीति ओझा एवं श्रेष्ठ विद्यार्थी सिमरन कौर, मिहिर शर्मा रहे, इसके साथ ही गीता पब्लिक स्कूल के श्रेष्ठ शिक्षक श्रीमती पूनम तिवारी, अशोक सोनी एवं श्रेष्ठ विद्यार्थी तम्माना धाकड़, युग राठौर रही यहां परिषद् के सदस्य उमेश मित्तल, समीर सक्सेना, पंकज गुप्ता, अरुण वर्मा, मनीष गोयल मौजूद रहे।

बाल शिक्षा निकेतन के श्रेष्ठ शिक्षक श्रीमती श्वेता पालीवाल, दीप्ति अग्रवाल एवम श्रेष्ठ विद्यार्थी लक्ष्मी भोला व सोम शर्मा, सेंट्रो कॉन्वेंट स्कूल के श्रेष्ठ शिक्षक श्रीमती अंशु शर्मा, सौरभ जैन एवम श्रेष्ठ विद्यार्थी अनुष्का धाकड़, रोशनी कुशवाह रही यहां परिषद् के सदस्य संजीव जैन साकेत गुप्ता, अशोक अग्रवाल, भानु बंसल, गणेश धाकड़, शैलेंद्र मित्तल, संतोष वर्मा, गिर्राज गर्ग मौजूद रहे।

सरस्वती विद्यापीठ श्रेष्ठ शिक्षक भरत राज त्रिपाठी, नंद किशोर शर्मा एवम श्रेष्ठ विद्यार्थी दीपराज सिंह चौहान, आदित्य घोष यहां परिषद् के यह सदस्य प्रहलाद भारती, वीरेंद्र शर्मा, डॉ राजेंद्र गुप्ता, उमेश भारद्वाज मौजूद रहे।

संस्कार स्कूल समय श्रेष्ठ शिक्षक श्रीमती रेखा योगी, अविनाश शर्मा श्रेष्ठ विद्यार्थी प्रांजल जैन, माही व्यास यहां परिषद् के सद्स्य संतोष गोयल, राजकुमार बिंदल, नवीन मलिक, सुकेश मित्तल, मनीष जैन, पुनीत गोयल मौजूद रहे। गणेशा ब्लेस्ड स्कूल के श्रेष्ठ शिक्षक ममता शर्मा, प्रिया शर्मा श्रेष्ठ विद्यार्थी देवांग शर्मा, श्रद्धा गोयल यहां परिषद् के सदस्य हेमंत ओझा, नीरज गोयल, प्रगति खेमरिया, विवेक शर्मा, अमित सहगल, मनीष हरियानी, एक्सीलेंस स्कूल क्रं.1 के श्रेष्ठ शिक्षक विवेक श्रीवास्तव, हेमन्त जैमनी, गिरीश शर्मा एवम श्रेष्ठ विद्यार्थी योगेंद्र सिंह यादव, प्राची शर्मा, एक्सीलेंट स्कूल क्रं.2 के श्रेष्ठ शिक्षक प्रफुल मिश्रा, राजकुमारी शर्मा, इंदु पराशर श्रेष्ठ विद्यार्थी गौरव रावत, जगमोहन शर्मा रहे।

यहां परिषद् के सदस्य तरुण अग्रवाल, राजेश सिंघल, डॉ व्ही सी गोयल, संदीप वसिष्ठ, शैलेन्द्र समधिया, डॉ आनंद राजपूत, संतोष तायल, नवीन मालिक मौजूद रहे। वनस्थली विद्या वैली स्कूल के श्रेष्ठ शिक्षक बेशाली सिसोदिया, मनीष सिंगल, श्रेष्ठ विद्यार्थी रौनक गुप्ता, दिव्या रावत रहे यहां परिषद् के सदस्य संजीव जैन, हेमंत ओझा, उमेश मित्तल, सुकेश मित्तल, दीपक मित्तल, पुनीत जैन, गौरव हरियाणी मौजूद रहे।

गल्र्स स्कूल कोर्ट रोड पर श्रेष्ठ शिक्षक राजेंद्र कुमार गुप्ता, केशव शर्मा एवं श्रेष्ठ विद्यार्थी सुखप्रीत गौर, शिवानी गौड़ रहे यहां परिषद के सदस्य विजय अरोरा, गोपाल अग्रवाल, विजय जैन, दीपक अग्रवाल, रितेश जैन, विनोद गुप्ता व सरस्वती शिशु मंदिर के श्रेष्ठ शिक्षक विनोद शर्मा, गोपाल राठौर श्रेष्ठ विद्यार्थी लाव्या वाल्मीकि, सौरभ सोनी रहे यहां परिषद् के सदस्य श्रीमती सरला वर्मा, श्रीमती स्नेहलता वर्मा, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती रीना गुप्ता, श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती दीप्ति मित्तल मौजूद रहे। इन सभी शाखा पदाधिकारियों के गुरू वंदन छात्र-अभिनंदन कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहभागिता पर शाखा सचिव गणेश धाकड़ के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
G-W2F7VGPV5M