शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षे़त्र के भगवंतपुरा गांव का रहने वाला 26 वर्षीय ब्रजेश केवट बेहोशी के हालत में गांव के ही देव महाराज मंदिर के पास सड़क पर मिला। जिसे देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। ब्रजेश ने गुरूवार शाम शिवपुरी के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। नाराज परिजनों ने पिछोर थाने में पहुंचकर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
शाम से था लापता सुबह बेहोशी के हाल में मिला
जानकारी के अनुसार भगवंतपुरा निवासी ब्रजेश सेन को गांव के ही गब्बा ठाकुर, मोहित ठाकुर और अन्य तीन लोग बुधवार को अपने साथ पार्टी में ले जाने की बात बोलकर ले गए थे। इसके बाद रात तक ब्रजेश वापस नहीं आया। ब्रजेश के भाई वृंदावन ने मोहित को फोन लगाकर पूछा कि मेरा भाई ब्रजेश कहां है तो मोहित ने बताया कि सुबह ब्रजेश आ जाएगा।
सुबह भी जब ब्रजेश नहीं आया तो वृंदावन अपने भाई को तलाशने के लिए गांव में गया। जहां देखा तो देवराज मंदिर के पास ब्रजेश मरणासन्न हालत में पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। ब्रजेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
उपचार के दौरान हुई मौत
जिला अस्पताल में भर्ती ब्रजेश सेन की उपचार के दौरान मौत हो गई। ब्रजेश 22 सितंबर को बेहोशी के हाल में मिला था और बेहोशी के हाल में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है कि जिन लोगों के साथ ब्रजेश गया हुआ था। उसके साथ आखिर हुआ क्या था।
शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
ब्रजेश का पोस्टमार्टम शिवपुरी में किया गया था। जिसके बाद रात्रि के समय में परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के शव को पिछोर थाने ले पहुंचे। आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की पिछोर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि ब्रजेश की मौत के बाद ही पुलिस ने चार आरोपी हेमंत ठाकुर मोहित ठाकुर कल्लू ठाकुर गब्बर ठाकुर सहित एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है
कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए