शिवपुरी। कमालगंज में निवास करने वाली विवाहिता ने ससुरालियों को रात के खाने में नींद की गोली खिलाकर अपने आशिक के साथ कार में बैठकर फरार हो गई। विवाहिता मनीषा जाटव की शादी चार माह पूर्व ही हुई थी। मनीषा के पिता को जब जानकारी मिली तो वह कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ आवेदन देने पहुंचे,कहा बेटी के गायब होना ससुरालियों का षड्यंत्र हैं।
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली मनीषा जाटव की शादी तीन माह पहले उत्तर प्रदेश के बरेली सराय संभल के रहने वाले अंकुश ठाकुर के साथ हुई थी। बुधवार रात मनीषा अपनी ससुराल से भाग गई। अब ना ही मनीषा के पति अंकुश को अपनी पत्नी का पता है और ना ही मनीषा के पिता कल्लू जाटव को अपनी बेटी का पता है।
मनीषा के लापता होने के बाद ससुराल और मायका पक्ष दोनों ही परेशान है। दोनों पक्षों ने अपने.अपने हिसाब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैं। इस विवाद में खास बात यह रही कि शादी तीन माह हुए हैंए लेकिन डेढ़ माह से मनीषा अपने मायके में ही रही।
दामाद का फोन आया बेटी भाग गई, साथ ले गई जेवरात
शिवपुरी के कमला गंज की रहने वाली नवविवाहिता मनीषा के पिता कल्लू जाटव ने बताया कि उसकी बेटी को शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे। जिससे उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। इसके बाद उसकी बेटी मनीषा को शिवपुरी उसके मायके बुला लिया। कुछ समय मायके में रहने के बाद मनीषा वापस ससुराल में रहने चली गई।
बुधवार रात मनीषा के पति का फोन आया कि मनीषा घर से भाग गई और अलमारी में रखा पैसे सहित जेवरात अपने साथ ले गई। कल्लू ने बताया कि उसकी बेटी को ससुरालियों ने कहीं गायब कर दिया और अब उसके ससुराली उसे फंसाने की साजिश रच रहे हैं। मनीषा के ससुरालियों ने इसकी झूठी शिकायत संभल उत्तर प्रदेश में दर्ज कराई है। इसके चलते अपनी बेटी को खोज निकालने और ससुरालियों पर कार्रवाई की शिकायत दर्ज कराई है।
खाने और दूध में मिलाई नींद की गोली
उत्तर प्रदेश के संबल के रहने वाले अंकुश ठाकुर का कहना है कि उसकी शादी को तीन से चार माह ही हुए। इन गुजरे महीनों में उसकी पत्नी अधिकतर उसके मायके में ही रही। उसने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसका मन अपने मायके में ही ज्यादा लगता था। बुधवार रात घर के सभी सदस्यों को रोटियों में उसने नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। इसके बाद सोने से पहले उसने मुझे दूध के साथ नींद की गोलियां खिला कर सुला दिया और रात घर से भाग गई।
रेलिंग पर साड़ी बांध कर उतरी मनीषा
मनीषा घर से लापता तो हुईए लेकिन इससे पहले कई निशान उसने छोड़े हैं। अंकुश का कहना है कि उसकी पत्नी सभी को नींद की गोलियां खिलाने के बाद घर की रेलिंग में साड़ी बांधकर उसके सहारे नीचे उतरी। इसके बाद कॉलोनी सहित मुख्य मार्ग के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

कार में बैठकर गई महिला
अंकुश का कहना है कि सुबह जब उसकी पत्नी ढूंढने के लिए सड़कों पर लगे कैमरों को खंगाला तो कई कैमरों पर दिखी। इसी दौरान उसके साथ एक युवक भी दिखा। मनीषा के पति का कहना है कि मनीषा एक युवक के साथ कार में बैठकर निकल गई। इसके सभी सीसीटीवी वीडियो उसके पास हैं। अंकुश का कहना है कि उसे शक है कि उसकी पत्नी हर्ष नाम के लड़के के भागी है।