Shivpuri News- बादल और सूर्यदेव बीच चलती रही लुकाछिपी, उमस से लोग परेशान: 741.96 मिमी वर्षा

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बीते रोज शाम के शाम बारिश हुई मौसम में ठंड का वातावरण रहा था लेकिन आज सुबह से ही शिवपुरी के आसमानो मे बादलो और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। आज हल्की धूप रही,कभी सूर्यदेव बादलो से बहार निकल रहे थे। हवा ने चलने के कारण मौसम में उमस रही,आम जन उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। जिले में बारिश का आंकड़ा अभी सामान्य आंकड़े को छू नहीं पाया है।

जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 741.96 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1128.87 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।


उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1052.10 मि.मी., बैराड़ में 610.50 मि.मी., पोहरी में 776 मि.मी., नरवर में 678 मि.मी., करैरा में 640 मि.मी., पिछोर में 731.70 मि.मी., कोलारस 784.30 मि.मी., बदरवास में 791 मि.मी. तथा खनियाधाना में 614 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M