Shivpuri news - जिले के इन स्थानों पर कल रहेगी बिजली कटौती

शिवपुरी ।  आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही. कमलागंज फीडर एवं 33 के.व्ही.नरौआ फीडर पर 01 सितम्बर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

उक्त 11 के.व्ही.कमलागंज फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर, नवग्रह मंदिर एवं आसपास इत्यादि क्षेत्र तथा 33 के.व्ही.नरौआ फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 09 बजे से शाम 05 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र नरौआ से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।