नगरीय निकाय के चुनाव बाद बदले जा सकते है कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, गिर्राज शर्मा ऐंचवाडा बन सकते है कांग्रेस के जिलाध्यक्ष- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में कांग्रेस के हालात सिंधिया के जाने के बाद बेहद खस्ता हो गई है। भाजपा जितनी तेजी से आगे बढ रही है। कांग्रेस के हालात उतनी ही तेजी से पीछे जा रहे है। टिकिट वितरण के दौरान भी कांग्रेस में जमकर अंतर्कलह देखने को मिल रही है। कांग्रेस के दावेदारों ने जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा पर पैसे लेकर टिकट देने तक के आरोप लगाए थे। इसी बीच अब खबर आ रही है कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी किसी नए चेहरे की होना तय है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस में जिला अध्यक्ष पद की रेस में गिर्राज शर्मा ऐंचवाडा का नाम भोपाल से चर्चाओं में है। अगर पार्टी को मजबूती के साथ संगठित करना है तो जिले में अपने पदाधिकारियों में बदलाव की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जिसके चलते यहां केपी सिंह खेमे से भी गिर्राज शर्मा को हरी झण्डी मिल सकती है। और केपी सिंह खेमे की हरी झंडी मिलते ही इनकी ताजपोशी तय मानी जा रही है। हालांकि यह पूरा घटनाक्रम कांग्रेस के पंचायत चुनाव के नतीजों के ऊपर निर्भर करता है। अगर नतीजे कांग्रेस के विपरीत आए तो यह कार्यवाही होना तय है।