Shivpuri News- पर्याप्त संख्या होने के बाद भी भाजपा ने अपने पार्षद गुजरात भेजे, क्रॉस वोटिंग का डर

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नगर सरकार बनाने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 3 अगस्त को नगर सरकार का गठन होना है,नगरीय निकाय चुनाव में निर्वाचित पार्षद अध्यक्ष का चुनाव करेंगें। निकाय चुनाव में भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल है भाजपा के पास 22 पार्षद हैं और कांग्रेस के 10 पार्षद विजयी हुए है और 07 पार्षद निर्दलीय जीत कर आए है।

अगर भाजपा की संख्या तो देखे तो भाजपा के पास अध्यक्ष बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत हैं। शुरू से ही वार्ड क्रमांक 3 से जीत कर आई दिप्ती भानू दुबे को अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है,लेकिन पार्टी में दूसरे धडे के रूप में सरोज रामजी व्यास ने भी अध्यक्ष पद के लिए लालसा प्रकट कर दी है।

इस कारण ही पार्टी को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। हालांकि संगठन ने अभी अध्यक्ष पद का दावेदार का नाम स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से मेंडेड दीप्ति भानु दुबे को मिलना तय है।

लेकिन दूसरे धडे ने भी पार्षदों की घेराबंदी शुरू कर दी है। सरोज रामजी व्यास को नरेन्द्र सिंह तोमर खेमे का माना जाता है। उठापटक के इस खेल में कुछ भी हो सकता हैं,कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष के लिए कोई पहल शुरू नहीं हुई है कांग्रेस पार्षद किसी और भी जा सकते है,और निर्दलीय स्वयं अपने स्वामी है वह किसी दल से बंधे नहीं है। इस कारण भाजपा ने पहले अपने पार्षद सेव मोड में करते हुए उन्है गुजरात की यात्रा अरेंज करा दी हैं।

कैबिनेट मंत्री यशोधरा सिंधिया ने भी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर स्पष्ट किया है कि भाजपा पार्षदों को सपरिवार केवड़िया, गुजरात स्थित स्टेच्यु आफ यूनिटी व अन्य दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया है।

इसका उद्देश्य है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अखंड व समृद्ध भारत निर्माण के विजन को नजदीक से देख सकें। उनके साथ कैबिनेट मंत्री के पीए कप्तान सिंह यादव और राजेंद्र शिवहरे भी गए हैं।

नरेन्द्र सिंह तोमर खेमे से सरोज रामजी व्यास के रूप में जो गुट सक्रिय हुआ हैं। वह पार्टी के पार्षदों में सेंध लगा सकता है,कांग्रेस पार्षद और निर्दलीय मिल कर आकडे बना कर भानू दुबे का आंकड़ा बिगाड सकते है इस लिए भाजपा ने अपने पार्षद यात्रा पर भेजे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद भानू दुबे के संपर्क में है। सूत्र बता रहे है कि पार्टी के 17 पार्षद गुजरात रखना कर दिए है।

मोहना में तय हुई रणनीति
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे का शिवपुरी दौरा प्रस्तावित था, लेकिन उन्होंने शिवपुरी आने के बजाए मोहना में ही पार्षदों से मुलाकात की। इस दौरान गुजरात भ्रमण को लेकर पार्षदों से भी सहमति ली गई। जिन लोगों ने सहमति जताई उन्हें यात्रा के लिए भेज दिया गया।

बैठक में वार्ड 5 के ओमप्रकाश जैन ओमी, वार्ड क्रमांक 14 के सुधीर प्रताप आर्य, वार्ड क्रमांक 26 के सरोज रामजी व्यास, वार्ड क्रमांक 31 के मीना शर्मा, वार्ड क्रमांक 33 की रवीना बेगम और वार्ड क्रमांक 38 के वेदांश सविता नहीं पहुंचे थे। जो फोटो गुजरात जाते हुए पार्षदों का आया है उसमें भी यह दिखाई नहीं दे रहे हैं। भाजपा के इस कदम से माना जा रहा है कि पार्टी निर्विरोध अपना अध्यक्ष बना सकती है।
G-W2F7VGPV5M