Pichhore News- BJP नही लगा सकी कांग्रेस के अभेद किले में सेंध, जनपद अध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा

Bhopal Samachar
शिवपुरी जिले की पिछोर जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के तमाम प्रयास के बावजूद कांग्रेस ने बाजी मार ली है पिछोर जनपद सदस्य की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार कांग्रेस ने रितु गुप्ता को बनाया था वही भाजपा ने अपना अध्यक्ष पद का उम्मीदवार सेतु जैन को चुना था।

जिसमें रितु गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी सेतु जैन को पछाड़ते हुए पिछोर जनपद की अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमा लिया। अध्यक्ष पद के लिए आज हुए मतदान में कांग्रेस की उम्मीदवार रितु गुप्ता को 14 मत प्राप्त हुए वहीं सेतु जैन को 11 मत प्राप्त हुए।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक केपी सिंह कक्काजु के गढ़ में भाजपा ने सेंध लगाने की काफी कोशिश की थी। जिसके लिए कई सदस्यों को नजरबंद भी रखा था। परंतु मौके पर भाजपा की यह कोशिश विधायक केपी सिंह कक्काजु ने नाकामयाब कर दी और अध्यक्ष की सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को आसीन करवा दिया।
G-W2F7VGPV5M