रन्नौद में बहुमत पाकर भी फस गई BJP: अध्यक्ष पद पर खड़ा करने दावेदार नही, BJP ओबीसी सीटें हारी- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले की 03 नवीन नगर पंचायत परिषद में शामिल रन्नौद में पहली बार हुए चुनाव में भाजपा ने 15 में से 10 सीटें जीतकर बहुमत तो ले लिया,लेकिन अध्यक्ष के लिए दावेदार नही मिल रहा है। यह अध्यक्ष की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है तथा वार्ड क्रमांक 5 व 10 ओबीसी के लिए आरक्षित थी,लेकिन इन दोनों सीटों पर भाजपा का प्रत्याशी हार गए। इन दोनो आरक्षित सीटों से कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी जीते है। निर्दलीय प्रत्याशी कट्टर कांग्रेसी है और कांग्रेस का टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

ऐसे में भाजपा के पास बहुमत हैं लेकिन भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद पर खडा करने को कोई भी ओबीसी महिला पार्षद नहीं हैं,इंधर कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है लेकिन उसके पास ओबीसी महिला पार्षद है,ऐसे भी भाजपा धर्म संकट में फस गई है।

ओबीसी महिला के लिए अध्यक्ष की कुर्सी आरक्षित होने के बाद भाजपा ने अपना अध्यक्ष पद का दावेदार वार्ड क्रमांक 10 से प्रियका यादव के रूप में लडाया था,प्रियंका यादव को विजयी बनाने के लिए भाजपा ने इस वार्ड में अपना पूरा दम लगाया लेकिन प्रियंका यादव को कांग्रेस की भावना केवट ने 35 वोटो से हरा दिया।

वही रन्नौद नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक 05 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित थी इस वार्ड में कांग्रेस से बागी होकर हसमत बेगम ने चुनाव लडा और कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नाथूराम केवट को शिकस्त दे दी है। इस वार्ड से भाजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।

कुल मिलाकर रन्नौद नगर परिषद के 15 वार्डो में 2 वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित थे इन दोनों वार्डो में भाजपा हार गई। अब ऐसे में राजनीति में क्या गणित लगाया जाऐगा यह तो आज शाम तक क्लीयर हो जाएगा लेकिन भाजपा के पास बहुमत हैं लेकिन अब चेहरा नहीं हैं और कांग्रेस के पास चेहरा हैं लेकिन बहुमत नहीं है।
G-W2F7VGPV5M