भाजपा में विद्रोह शुरू: वरिष्ठ भाजपाई दांगी और मंजुला जैन सहित रेखा परिहार निर्दलीय मैदान में- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भाजपा ने शिवपुरी निकाय के 39 वार्ड के टिकट फाइनल कर दिए हैं इसमें कई नेताओं के टिकट काटे गए जिससे वह अब विद्रोह पर उतर आए हैं। कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं तो कुछ निर्दलीय मैदान में आने का मन बना चुके है।

भाजपा से टिकट न मिलने से‎ नाराज दो बार के पार्षद रहे गोपाल‎ सिंह दांगी और एक बार की पार्षद‎ रही उनकी पत्नी गुमनाम दांगी के‎ साथ भाजपा नेता श्याम परिहार ने‎ नाराजगी जाहिर कर भाजपा से‎ इस्तीफा दे दिया। वहीं रेखा गब्बर‎ परिहार, गौरव सिंघल, मंजुला जैन‎ निर्दलीय उतरने की तैयारी में है।‎

दरअसल शहर के वार्ड क्रमांक‎ 20 से पार्षद रही रेखा-गब्बर‎ परिहार पार्टी टिकट न मिलने से‎ नाराज हैं। रेखा का कहना है कि‎ रात दिन पार्टी के लिए काम करने‎ और पिछला चुनाव जीतने के बाद‎ भी उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया।‎ जबकि पिछली बार जिसे उन्होंने‎ चुनाव हराया पार्टी ने उसी को‎ उम्मीदवार बना दिया। इसलिए रेखा‎ परिहार अब निर्दलीय चुनाव मैदान‎ में उतरेंगी।

वहीं वार्ड 37 से‎ उम्मीदवार बनाए गए प्रत्याशी के‎ विरोध में टिकट के दावेदार गौरव‎ सिंघल सामने आ गए हैं। उनका‎ कहना है कि वार्डवासियों का‎ अधिक दबाव है और उनके साथ‎ पार्टी ने सही नहीं किया। इस वजह‎ से वह चुनाव मैदान में उतरने‎ मजबूर है। वह नामांकन भी‎ दाखिल कर चुके हैं।‎

इसी तरह वार्ड 6 से टिकट की‎ दावेदार रही भाजपा की वरिष्ठ नेता‎ मंजुला जैन भी अब चुनाव मैदान‎ में उतरने की तैयारी कर रही हैं।‎ टिकट न देने से नाराज होकर‎ उन्होंने कार्यकर्ताओं पर चुनाव‎ लड़ने का दबाव बनाने की बात‎ कही है। इसलिए वह हो सकता है‎ चुनाव मैदान में उतरें।‎
G-W2F7VGPV5M