दिन भर भीषण गर्मी, शाम होते ही बारिश की बूदों से खुशनुमा हुआ मौसम, चार दिन तक रहेगी ठंडक- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
जिले में कल एक घंटे की बारिश के बाद आज दोपहर में सूर्य देव के कडे तेवरों ने गर्मी के मौसम को और भयकंर बढा दिया। शहर में बारिश के बाद बढी गर्मी ने लोगों को पसीने से निचौडकर रख दिया। इसी तेज गर्मी के बाद शाम होते होते आसमान से हल्की बूंदे शहर में गिरी और मौसम खुशनुमा हो गया। हल्की बूंदाबादी के बाद आसमान में छाऐ रहे बादलों ने शहर की फिजा में ठंडक घोल दी। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।

इसके साथ ही आसमान में दिनभर बादल भी छाए रहे। इससे दिन का तापमान भी गिरकर काफी नीचे आ गया है और गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में तो गिरावट आई है, लेकिन न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत उतना नहीं गिरा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और मौसम में इसी तरह की ठंडक रहेगी। आने वाले एक-दो दिन में अधिकतम तापमान भी गिरेगा और धूप कम निकलेगी।

जिले में मानसून की दस्तक भले ही हो चुकी है, लेकिन यह पिछले वर्ष के मुकाबले देरी से आया है। 1 जून से अभी तक 14.11 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 65.22 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मिमी है।

गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। गत वर्ष जिले में अतिवर्षा के चलते बाढ़ आई थी जिसके कारण औसत वर्षा काफी अधिक रही। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 35 मिमी, बैराड़ में 18 मिमी, पोहरी में 50 मिमी, नरवर में 7 मिमी, करैरा में 6 मिमी, पिछोर में 6 मिमी, बदरवास में 5 मिमी तथा अन्य तहसील कोलारस एवं खनियांधाना में शून्य वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M