लुधावली में खुले में शौच करने गई 22 वर्षीय महिला, सांप ने डस लिया- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली क्षेत्र से आ रही है। जहां आज सुबह अपने घर से शौंच करने गई एक महिला को सांप ने काट लिया। इस मामले की सूचना महिला ने अपने परिजनों को दी। परिजन तत्काल महिला को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां महिला का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार सर्वे गुर्जर पत्नी राकेश गुर्जर 22 वर्ष निवासी लुधावली आज सुबह बाहर खुले में शौच करने के लिए गई हुई थी। तभी वहां उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे महिला चिल्लाई और उक्त मामले की जानकारी अपनी सास को बताई। सास ने तत्काल इस मामले की सूचना पति को दी और पति महिला को लेकर जिला चिकित्सालय आए। जहां महिला का उपचार जारी है।
G-W2F7VGPV5M