भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने 19 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, अनुज शर्मा बने शिवपुरी मंडल अध्यक्ष- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम की सहमति से भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने सभी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। जिला मीडिया प्रभारी रिंकू सेन ने बताया कि शिवपुरी जिले के 19 मंडल के भाजयुमो के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं।

जिसमें शिवपुरी नगर मंडल से अनुज शर्मा, खोड़ से शिशुपाल परिहार, करैरा से आशीष जैन, नरवर से तुलसी कुशवाह, दिनारा से विपिन गुप्ता, करही से राहुल सोलंकी, सिरसौद से रानू लोधी, पोहरी से देवेन्द्र धाकड़, सतनवाड़ा नरवर ग्रामीण से महेंद्र पाल, सुभाषपुरा-मुढ़ैरी से मान सिंह रावत, पिछोर से गौरव मिश्रा, खनियाधाना से विवेक यादव, बामौरकलां से धर्मेंद्र लोधी, भौंती से शिवम गुप्ता, मायापुर से राहुल यादव, कोलारस से आयुष बिंदल, रन्नौद से पंकज भार्गव, लुकवासा से रामलखन यादव, खुरई से गिर्राज धाकड़ को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।