मां के साथ कपड़े खरीदने जा रही थी युवती, ऑटो पलटा,मां बेटी घायल - Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के बायपास से आ रही है। जहां आज ऑटो पलट जाने से एक मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय राजन करोटिया पुत्री काशीराम निवासी करौदी अपनी मां मुन्नी करोटिया पत्नी काशीराम 50 वर्ष के साथ कपड़े खरीदने के लिए आटो में सवार होकर बाजार आ रही थी। तभी ग्वालियर बायपास के पास आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो में सबार दोनों मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए