पिछोर की साक्षी गुप्ता की ग्वालियर में हत्या, बॉयफ्रेंड ने गोली मारकर सुसाइड किया- Pichhore News

Bhopal Samachar
शिवपुरी
। भौंती पिछोर की रहने वाली 20 वर्षीय साक्षी गुप्ता की उसके बॉयफ्रेंड गिर्राज कटारे ने ग्वालियर में गोली मारकर हत्या कर दी और खुद भी सुसाइड कर लिया। दोनों के बीच 4 साल से अफेयर चल रहा था। गिर्राज, साक्षी से शादी करना चाहता था। रिश्ता लेकर भी गया था परंतु साक्षी के घर वालों ने मना कर दिया और उसकी शादी पिछोर के आकाश से तय कर दी।

घटना मुरार इलाके में बैजल कोठी के पास हुई। आरोपी साक्षी गुप्ता (20) का पीछा करते हुए आ रहा था। सरस्वती स्कूल के पास उसने साक्षी को गोली मार दी और भाग निकला। साक्षी के साथ जा रही उसकी बहन परी ने बताया कि युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। वह हमारे पास आया और बिना कुछ कहे दीदी को गोली मार दी। पास में ही एक अंकल खड़े थे, उनको बुलाने पहुंची, लेकिन तब तक वह दीदी को मारकर भाग चुका था।

साक्षी गुप्ता की सगाई 4 अप्रैल को ही शिवपुरी के पिछोर में रहने वाले आकाश वनसरिया से तय हुई थी। अगले महीने 21 जून को शादी होनी थी। उसके पिता मनोज कुमार गुप्ता का मुरार में चाय का स्टॉल है। लड़की मूल रूप से शिवपुरी के भौती गांव में रहती है। शादी की खरीदारी करने के लिए 11 मई को पिता के पास आई थी। पिता मुरार में किराए के मकान में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को बीते चार सालों से जानते थे। आरोपी साक्षी से शादी करना चाहता था, और लड़की की सगाई के बाद भाभी के साथ अपना रिश्ता लेकर उसके घर भी गया था। लेकिन साक्षी और उसके परिजन तैयार नहीं हुए। आरोपी की भाभी ने बताया कि दो-तीन दिन से गिर्राज परेशान था। वह कह रहा था कि यदि साक्षी ने शादी से मना कर दिया तो मैं उसे देखता हूं। दिन में गिर्राज की साक्षी से फोन पर बात भी हुई थी।
G-W2F7VGPV5M