60 हजार में खरीदी पत्नी, पत्नी गायब हो गई, पता बताने वाले को 2 हजार का इनाम - Bairad News

NEWS ROOM
बैराड़।
खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर से आ रही है। जहां एक महिला अपने पति से मायके जाने की कहकर निकली। परंतु वह महिला मायके नहीं पहुंची। पति ने हर संभव जगह महिला की तलाश की परंतु महिला का कही कुछ भी पता नहीं चल सका। जिसके चलते महिला के पति ने इस मामले की शिकायत बैराड थाने में की। परंतु बैराड थाना पुलिस भी महिला का पता नहीं लगा सकी तो आज पति पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और पत्नी का पता लगाने वाले को दो हजार का इनाम देने की बात कही।

जानकारी के अनुसार थाना बैराड के ग्राम हुसैनपुर के रहने वाले 34 वर्षीय रूप सिंह पुत्र भोटू परिहार ने बताया कि उसने 8 साल पहले बंजाई ख़िरख थाना घाटी गांव की रहने वाली शशि आदिवासी से शिवपुरी के न्यायालय में शादी की थी। शशि के पहले पति पर 60 हजार रुपए का कर्जा था जिसे उसने चुकता कर दिया था जिसके बाद शशि उसके साथ आ गई थी और शादी भी की थी। यानी उक्त युवक 60 हजार में शशि को खरीदकर लाया था।

पत्नी पर किया 2 हजार का इनाम घोषित

पीड़ित पति रूपसिंह ने बताया कि उसकी पत्नी बीते 12 मई से लापता है। उसे ढूंढने के लिए उसने रात-दिन एक कर दिए लेकिन पत्नी नहीं मिली है। पत्नी का एक फोन जरूर उसके पास आया था। जिसके बाद फोन नहीं आया। उसने एसपी ऑफिस में मोबाइल नंबर का पता लगाने के लिए भी आवेदन दिया। जिसमें वह मोबाइल नंबर के जरिए अपनी पत्नी तक पहुंच सके। पीड़ित पति रूप सिंह का कहना है कि 12 मई के बाद मैं अपनी पत्नी को ढूंढ-ढूंढकर परेशान हो चुका है। इसीलिए अब उसने अपनी पत्नी पर 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है। जिससे आमजन उसकी पत्नी को ढूंढने में उसकी मदद कर सकें।
G-W2F7VGPV5M