अंजू गुप्ता और राजीव कृष्ण शर्मा दूसरी बार बने जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
प्रतिष्ठित टाईल्स परिवार की बेटी और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमति अंजू गुप्ता और मां राजेश्वरी देवी के विशेष कृपापात्र राजीव कृष्ण शर्मा दूसरी बार जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य बनने में सफल रहे हैं।

इन पदों हेतु कई पात्र आवेदकों ने आवेदन किया था। लेकिन चयनित श्रीमती अंजू गुप्ता और राजीव कृष्ण शर्मा ने अपने पूर्व के कार्यकाल की उपलब्धियों के बलबूते एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा लिए गए इंटरव्यू में अपने आप को साबित करते हुए यह प्रतिष्ठित पद हासिल किया है। उनकी इस नियुक्ति पर उनके इष्ट मित्रों, राजनेताओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र गुप्ता की धर्मपत्नी लगभग 7 वर्ष पूर्व जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य थीं। उनका कार्यकाल बहुत सराहनीय रहा था। इस कारण उन्हें अब दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: चुना गया है। जबकि राजीव कृष्ण शर्मा पिछले कार्यकाल में भी उपभोक्ता आयोग के सदस्य थे और उनकी शहर मेंं राजेश्वरी मां के भक्त के रूप में पहचान है। उन्हें राजेश्वरी मां का विशेष कृपा पात्र माना जाता है।

श्रीमती अंजु गुप्ता और राजीव कृष्ण शर्मा की नियुक्ति पर उन्हें खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, तरुण सत्ता के प्रधान संपादक डॉ. रामकुमार शिवहरे, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र गोयल, ललित मोहन गोयल, तनुज गोयल, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण शिवहरे, कोलारस नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, संतोष शिवहरे, रविंद्र शिवहरे, तरूण शिवहरे, कुशल शिवहरे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैजनाथ सिंह यादव, तेजमल सांखला, जिनेंद्र जैन, मंगलम अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सचिव राजेंद्र मजेजी, मंगलम कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, हेमंत ओझा, भाजपा जिला महामंत्री गगन खटीक, सोनू बिरथरे, राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती, वरिष्ठ अभिभाषक संजीव बिलगैयां, दिलीप मुदगल, अशोक कोचेटा, रोहित मिश्रा, वीरेंद्र चौधरी, विजय शर्मा विंदास, सुरेश कुशवाह, रिंकू सेन, धर्मेंद्र बाथम, संजय लूनावत, नंदकिशोर राठी आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई देेते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
G-W2F7VGPV5M