कट्टे‎ से हवाई फायर किए:मेढ़ के विवाद में भाई व भतीजे‎ ने कुल्हाड़ी से हमला किया‎ - Shivpuri News

Bhopal Samachar
कोलारस। शिवपुरी‎ तेंदुआ थाना पुलिस ने युवक को‎ धमकाने आए दो लोगों ने कट्टे से‎ दो हवाई फायर कर दिए। हवाई‎ फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल‎ गई। पुलिस ने केस दर्ज कर‎ मामला विवेचना में ले लिया है।‎

फरियादी अवतार उम्र 19 साल पुत्र‎ हरभजन राठौर निवासी ग्राम खरई‎ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 11‎ अप्रैल की रात 10 बजे घर के‎ चबूतरा पर बैठा था। तभी सीटू‎ रजक, दिनेश धानुक आए और‎ पुरानी रंजिश पर गालियां देने‎ लगे।

गाली देने से रोका तो सीटू‎ रजक ने मुझे डराने के लिए कट्टे‎ से दो हवाई फायर कर दिए। सीटू‎ रजक ने धमकाते हुए कहा कि‎ थाने में रिपोर्ट दर्ज करने गया तो‎ जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस ने‎ धारा 336,294,506,34 ताहि0‎ का कायम कर विवेचना में लिया‎ गया।‎

मेढ़ के विवाद में भाई व भतीजे‎ ने कुल्हाड़ी से हमला किया‎

पिछोर। भौंती के दुहाई गांव में मेढ़ पर‎ तार फेसिंग गाढ़ने पर विवाद हो गया। 65‎ साल के बुजुर्ग पर उसी के भाई और‎ भतीजे ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला‎ कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का‎ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले‎ लिया है।

फरियादी प्रीतम प्रजापति ने‎ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 5 अप्रैल को पिता‎ घनश्याम प्रजापति उम्र 65 साल मेढ़ पर तार‎ फेसिंग लगा रहे थे। घनश्याम का भाई‎ रामदयाल और भतीजा अमरसिंह निवासी‎ दुहाई आकर विरोध करने लगे। कुल्हाड़ी‎ से जानलेवा हमला करने से घनश्याम‎ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने‎ केस दर्ज कर लिया है।‎
G-W2F7VGPV5M