Shivpuri News- मंडी में‎ पदस्थ SI हजारीलाल‎ सेन की हार्टअटैक से मौत

Bhopal Samachar
शिवपुरी| कृषि उपज मंडी शिवपुरी में‎ पदस्थ मंडी एसआई की दिल का दौरा‎ पड़ने से शनिवार-रविवार की दरम्यानी‎ रात जीएमसी शिवपुरी में इलाज के‎ दौरान मौत हो गई है। इंडस्ट्रियल‎ एरिया में मंडी टैक्स चोरी रोकने के‎ लिए मंडी उप निरीक्षक हजारीलाल‎ सेन की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन‎ करीब बीस दिन पहले ही सचिव द्वारा‎ ड्यूटी से हटा दिया था।

पुरानी वेतन‎ नहीं मिलने को लेकर भी सचिव से‎ बातचीत हुई थी। इसके बाद एसआई‎ सेन ने अपना अटैचमेंट पोहरी मंडी‎ करा लिया था। रिलीव होने से पहले‎ ही एसआई सेन की दिल का दौरा‎ पड़ने से मौत हो गई। मंडी सचिव हरेंद्र‎ सिंह राठौर का कहना है कि एसआई‎ हजारीलाल सेन से ठीक ठाक बात हुई‎ थी। उनको क्या समस्या थी, इस बारे‎ में पता नहीं है।‎
G-W2F7VGPV5M