ज्ञान सिंह फांसी के फंदे पर लटका मिला, 2 माह पहले पत्नी झूल गई थी फांसी पर- Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। पिछोर के खुरई गांव‎ निवासी ज्ञान सिंह उम्र 30 साल पुत्र‎ रामसिंह परिहार निवासी खुरई ने 17‎ अप्रैल की दोपहर 12 बजे शुपाल‎ लोधी के कुएं पर फांसी लगाई है।‎ वहीं पत्नी मालती परिहार उम्र 28 वर्ष ने‎ डेढ़ से दो माह पहले फांसी लगाई‎ थी।

बताया जा रहा है कि मृतक‎ ज्ञानसिंह रोजगार के सिलसिले मे‎ अक्सर गुजरात रहता था। पुलिस‎ सूत्रों के मुताबिक मृतक का मामा‎ के लड़के से विवाद चल रहा था।‎ दोनों पक्षों की ओर से तीन दिन‎ पहले पुलिस थाने में भी शिकायत‎ की गई थी।

हालांकि आपसी सुलह‎ से मामला सुलझ गया था। लेकिन‎ रविवार को ज्ञान सिंह ने फांसी लगा‎ ली। वहीं पत्नी मालती की मौत के‎ मामले की एसडीओपी पिछोर द्वारा‎ विवेचना जारी है।‎
G-W2F7VGPV5M