35 वर्षीय शिक्षक, परीक्षा ड्यूटी के दौरान अचानक मृत्यु: बाइक पर सवार दंपत्ति के पैर कुचले - Shivpuri News

Bhopal Samachar
करैरा। करैरा‎ करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीला में‎ स्थित शासकीय प्राथमिक‎ विद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के‎ दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की‎ हार्टअटैक से मौत हो गई है।‎ पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया‎ है।

जानकारी के अनुसार चंदन‎ सिंह लोधी उम्र 35 साल पुत्र भाव सिंह‎ लोधी शिक्षक निवासी बड़ोरा‎ शासकीय प्राथमिक विद्यालय‎ लालपाठा में पदस्थ था। और‎ परीक्षा केंद्र हाई स्कूल टीला में‎ चल रही कक्षा 5 से 8 तक की‎ परीक्षा में शिक्षक ड्यूटी कर रहा‎ था। तभी अचानक शिक्षक की‎ सीने में तेज दर्द शुरू हुआ और‎ स्कूल में गिर गया, वही उसकी मौत हो गई।

फोरलेन हाइवे पर हादसा,‎ बाइक सवार बुजुर्ग दंपती‎ के पैर कुचले‎

बदरवास| नगर से पहले नई तहसील‎ के सामने फोरलेन हाइवे के पास‎ गुरुवार की शाम 7 बजे अज्ञात वाहन‎ ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में‎ बुजुर्ग दंपत्ति के पैरों से वाहन का‎ पहिए गुजर गया, जिससे दोनों के पैर‎ बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

जानकारी‎ के मुताबिक कमल सिंह उम्र 70 साल पुत्र‎ उमराव केवट हाल निवास वार्ड 7‎ बदरवास और पत्नी बिरमा उम्र 65 साल‎ पत्नी कमल सिंह गुरुवार को मथना‎ गांव फसल निकलवाकर वापस‎ बदरवास लौट रहे थे।

शाम 7 बजे‎ नई तहसील के पास फोरलेन हाइवे‎ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर‎ मार दी। वाहन का पहिया दोनों पैरों‎ से होकर गुजर गया जिससे दोनों के‎ पैर बुरी तरह से कुचल गए। गंभीर‎ हालत के चलते दोनों को बदरवास‎ से जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर‎ किया है।‎
G-W2F7VGPV5M