35 वर्षीय युवक की लाश कुएं में मिली, पुलिस ने किया चना चोर गिरफ्तार - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। दिनारा थाना क्षेत्र के‎ कुम्हरौआ गांव में यूपी के युवक‎ का कुएं में शव मिला है। युवक‎ मानसिक रूप से दिव्यांग बताया‎ जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम‎ कर मामला विवेचना में ले‎ लिया है।

जानकारी के मुताबिक‎ रामू उम्र 35 साल पुत्र प्रकाश वंशकार‎ निवासी ग्राम खजरा बबीना‎ झांसी उप्र की लाश बुधवार की‎ शाम दिनारा थाने के कुम्हरौआ‎ गांव में मिली है। सूचना पर‎ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को‎ बाहर निकलवाया। जेब से मिले‎ आधार से मृतक की पहचान‎ हुई। बताया जा रहा है कि मृतक‎ की मानसिक हालत ठीक नहीं‎ है।‎

जौरा के चार बदमाशों ने 10 क्विंटल‎ चना चोरी किया था, एक गिरफ्तार‎

कोलारस। पूरनखेड़ी स्थित गोदाम‎ आकर चोरी की थी‎ भास्कर संवाददाता । कोलारस‎ कोलारस के पूरनखेड़ी स्थित गोदाम‎ से 10 क्विंटल चना चुराने वाले‎ मुरैना जौरा के बदमाश निकले हैंं।‎ पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार‎ कर लिया है। साथ ही पांच क्विंटल‎ चना व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर‎ लिया है।‎

जानकारी के मुताबिक पूरनखेड़ी‎ गांव स्थित भगवती वेयर हाउस की‎ मैनेजर आराधना पटेल ने रिपोर्ट‎ दर्ज कराई थी कि 3-4 अप्रैल की‎ रात अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर‎ 10 क्विंटल चना चोरी करके ले‎ गए हैं।

पुलिस ने छानबीन की और‎ सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध‎ ट्रैक्टर-ट्रॉली को चिन्हित किया।‎ पुलिस ने मुरैना जिले के जौरा‎ निवासी वृंदावन कुशवाह (26)‎ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि‎ तीन फरार हैं। चोरी गए चने में से‎ आधा चना बरामद हो गया है। चोरी‎ में प्रयुक्त ट्रैैक्टर-ट्रॉली भी कोलारस‎ थाना पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।‎
G-W2F7VGPV5M