पोहा तिराहे पर आमने-सामने टकराइ बाइक: 2 युवको की मौत, 2 घायल - Shivpuri News

Bhopal Samachar
नरवर। नरवर थाना क्षेत्र में नरवर-करैरा‎ रोड के पोहा तिराहे पर रविवार की‎ दोपहर दाे तेज रफ्तार बाइकाें की‎ वजह से जबरदस्त तरीके से भिड़‎ गईं। हादसे में दो युवकों की मौके‎ पर ही मौत हो गई है, जबकि दो‎ युवक घायल है। घायलों में एक‎ युवक की गंभीर हालत है।‎

जानकारी के अनुसार अरविंद उम्र 35 साल पुत्र कल्याण‎ सिंह बैस निवासी ग्राम सोन्हर‎ बाइक से नरवर आ रहा था। वहीं‎ दूसरी बाइक से सतेंद्र उम्र 19 साल पुत्र‎ विजय बहादुर बघेल निवासी हर्सी‎ अपने साथी मुकेश उम्र 35 साल पुत्र‎ सोवरन आदिवासी और रामवीर‎ गुर्जर के संग आ रहा था। पोहा‎ तिराहे पर दोनों बाइक आपस में‎ टकरा गईं।

बाइक की रफ्तार के‎ चलते भिंड इतनी भीषण रही कि‎ अरविंद बैस और सतेंद्र बघेल की‎ मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे‎ में मुकेश आदिवासी और रामवीर‎ गुर्जर घायल हो गए। हादसे की‎ सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।‎ घायलों को सामुदायिक अस्पताल‎ नरवर भिजवाया। गंभीर रूप से‎ घायल रामवीर गुर्जर को जिला‎ अस्पताल शिवपुरी रेफर किया है।‎
G-W2F7VGPV5M