डॉक्टर के घर में डकैती के आरोपीयों पर 10 हजार का इनाम घोषित, ब्राह्मण समाज ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
बीते दिनों शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में डॉ संजय शर्मा के घर में बंधक बनाकर डकैती के आरोपीयों पर आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। इस मामले में को लेकर कल ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी पीडित के घर पहुंचे और पुलिस को 5 दिन में लूट के आरोपीयों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया था।

क्या था मामला

बीते दो दिन पूर्व शहर के फतेहपुर क्षेत्र में डॉ संजय शर्मा उर्फ मेवाराम शर्मा पुत्र आशाराम शर्मा उम्र 35 साल निवासी गणेश कॉलोनी फहेतपुर अपने कमरे में सो रहे थे। तभी सुबह 4 बजे 7 से 8 हथियार बंद बदमाश छत के रास्ते से घर में घुसे और संजय शर्मा की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उन्हें बंधक बनाते हुए घर में 10 लाख की लूट की बारदात को अंजाम दिया था।

संजय शर्मा ने बताया था कि बैड रूम में चार बदमाश घुसे थे उन्होने पूरी फैमिली को कम्बलो से लपेट लिया सिर्फ सिर ही बाकी रह गया था। इस घटना में मे और मेरी पत्नि बुरी तरह से डर गए थे। बदमाशों ने मेरी पत्नी के गले पर चाकू भी लगा दिया था और चाकू के जोर से उसके पूरे गहने उतरवा लिए। बदमाशो ने मेरे से कहा अगर जान बचाना चाहते हो तो सीधे सीधे घर में रखे सोने चांदी के गहने कहा रखे है और उसकी चाबी दे दो। मैंने अलमारी की चाबी दे दी,बदमाशो ने अलमारी को खोलकर पूरे जेवरात निकाल दिए,बताया कि बदमाश 2 सोने के हार,7 सोन की अंगूठी,2.5 लाख रुपए,3 मोबाइल एलईडी और दोनों गाड़ियों की चाबी तक ले गए।

बताया गया था कि कि इस घटना में बदमाश बार बार घर मे बहुत सोना होने की बात कह रहे थे,जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त वारदात को अंजाम रेकी के बाद दिया गया है। बताया जा रहा हैं कि बदमाश अपने साथ 10 लाख रुपए के जेवरात ले गए। बदमाश संख्या में 8 के लगभग बताए जा रहे थे। इस मामले को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से चुनौती पूर्ण तरीके से लिया जिसके चलते माना जा रहा है कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपीयों को हिरासत में ले लेगी।
G-W2F7VGPV5M