शिवपुरी। खबर सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले नदोंरा गांव में रहने वाले एक युवक ने जहर का सेवन कर लिया। बताया जा कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने बताया कि वह नशे का सेवन करता हैं और प्रतिदिन घर में क्लेश का करता था। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नंदोरा गांव में रहने वाले दिनेश जाटव ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दिनेश ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रह रहा था। उसकी तीन बेटियां और दो बेटे भी थे। सुखी जीवन के बीच पत्नी के परिजनों ने पत्नी के कान भर दिए कि घर में विवाद होने लगा और एक दिन पत्नी का भाई घर आया और झगड़े की सुलह कराने की जगह अपनी बहन सहित बच्चों को अपने साथ ले गया।
पत्नी और बच्चों को वापस लाने का प्रयास भी किया गया। पत्नी के परिजनों ने पत्नी के कान इस कदर भर दिए थे कि वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। काफी दिन बाद भी जब सुलह के रास्ते खुलते नहीं दिखाई दिए तो उसने परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया।
वही परिजनों का कहना है कि दिनेश नशे का आदी हैं और प्रतिदिन घर पर विवाद करता रहता था। जिससे परेशान होकर दिनेश की पत्नी मायके चली गई,दिनेश लेने गया तो वह लौट कर नही आई इस कारण ही यह घटना हुई है।