मामा की सरकार अब फिर कराएगी कन्याओं के हाथ पीले, वायुयान से जाऐंगें बुजुर्ग तीर्थाटन- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मामा की सरकार अब धर्म की ओर अग्रसर हैं,अब मामा कन्याओं के हाथ पीले करने वाली योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना भी पुनः:आरंभ की जा रही है,कोविड-19 में यह योजना बंद थी। 21 अप्रैल से कन्या विवाह पुनः आरंभ किए जाएंगे। वही घर के मुखिया का वोट रूपी आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी पुनः:आरंभ करने की भी सीएम ने घोषणा की है।

यह योजना अब नए स्वरूप में आरंभ होगी। पहले दो विभाग योजना के लिए राशि देते थे, अब इसे एकीकृत किया जा रहा है। योजना के हितग्राही को दी जाने वाली राशि 51 हजार थी, इसे बढ़ाकर 55 हजार रुपए किया जा रहा है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले समारोहों का विकासखंड स्तर पर पहले से तिथि तय कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। योजना में सामूहिक विवाह ही होंगे। सामाजिक न्याय विभाग इन कार्यक्रमों को करेगा। समाज और जन-प्रतिनिधियों को जोड़कर आयोजन किया जाएगा।

बुर्जुग अब जाएंगे सरकारी खर्चे पर तीर्थ करने

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना प्रदेश में आरंभ की गई थी। अलग-अलग राज्य ने उसे अपनाया। यह योजना 3 साल से ठप पड़ी थी। अब यह योजना पुनः आरंभ की जा रही है। 18 अप्रैल को पहली ट्रेन काशी विश्वनाथ के लिए जाएगी। पहली यात्रा में मुख्यमंत्री सहित मंत्रि-परिषद के सदस्य भी सम्मिलित होंगे। बस से भी अब तीर्थ-दर्शन कराया जाएगा। अगर संभव हो तो वायुयान से भी वरिष्ठजन को ले जाया जाएगा। इसमें समय कम लगेगा और वरिष्ठों को सुविधा मिलेगी।
G-W2F7VGPV5M