महिला के जरिए ब्लैकमेल: रंगदारी दिखाकर गांव के लोगों से कर रहा था अवैध बसूली, FIR - Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड। खबर जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाजीगढ गांव से आ रही है। जहां एक युवक बीते लंबे समय से गांव के प्रतिष्ठित परिवारों को महिला के जरिए जबरन ब्लैकमेल करता है। ऐसा नहीं है कि यह उसका पहला मामला है। इससे पहले भी वह कई बार गांव के प्रतिष्ठित लोगों को ब्लैकमेल कर चुका है। महिला सामने होने से पुलिस भी इस मामले में कुछ भी कहने से बचती रही। जिसके चलते भोले भाले गांव के लोग इन आरोपीयों का शिकार बन जाते है।

दरअसल मामला यह है कि बीते कुछ माह पहले गाजीगढ गांव के निवासी महेश अपने घर में थे। तभी गांव का ही पप्पू परिहार बोर पर पानी भरने आया और गालीगलौच देने लगा। जब उसे ऐसा करने से रोका तो वह अपनी महिला मित्र को लेकर गोवर्धन थाने जा पहुंचा और शिकायत करते हुए कहा कि उसके साथ महेश ने छेडछाड कर दी।

उसके बाद बेचारे महेश ने 1 लाख रूपए देकर पप्पू और महिला को शांत किया। परंतु उसके बाद उसने यह धन्धा बना लिया और गांव के लोगों को इसी तरह से ब्लैकमैल कर बसूली करने लगा। बीते रोज भी महेश अपने घर के बाहर बैठे हुए थे तभी पप्पू परिहार वहां से निकला और महेश से कहने लगा मुझे शराब के लिए पैसे दे नहीं तो तुझे झूठी शिकायत करके अंदर करा दूंगा।

इस बात की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना गोवर्धन में की। जहां इस आरोपी से भली भांति परिचित होने के चलते तत्काल प्रभार से आरोपी के खिलाफ रंगदारी की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस की इस कार्यवाही से गांव में खुशी का माहौल निर्मित हो गया है। इस मामले को लेकर आज ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत करते हुए बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी वह पीडितों के यहां जा पहुंचा और जमकर हंगामा किया। उसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है।

इनका कहना है
यह मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी यह ब्लैकमैलिंग कर चुका है। अब भी यह गांव में रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए पैसे मांग रहा था। जिसके चलते उसपर कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायायल में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
दिनेश नरवरिया,थाना प्रभारी गोवर्धन
G-W2F7VGPV5M