शिवपुरी के लिए सिंधिया की 380 करोड की सौंगात, इन गांव को मिले नए सब स्टेशन- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से शिवपुरी जिले की विद्युत समस्या के निजात हेतु केन्द्र सरकार आरडीएसएस योजना के तहत शिवुपरी जिले को विद्युत योजना के लिये मिलें 380 करोड़ रूपयें की सौंगात मिली है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के प्रयासों के फलस्वरूप विद्युत समस्या के निदान हेतु आरडीएसएस योजना के तहत 380 करोड़ रूपयें स्वीकृत हुए है।

ज्ञात रहे है कि हमारी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर किसान और उपभोक्ताओं के हित में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शिवपुरी जिले की यह विद्युत योजना किसानों के विकास में वरदान साबित होगी। इस योजना के स्वीकृत होने से किसानों में हर्ष है तथा केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं केन्द्र एवं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया है।

योजना के तहत जिलें में जहां नवीन 13/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र (5 एमव्हीए) संख्या 11 जिसमें 1. चाबी घर 2. कुंवरपुर 3. टोंगरा 4. खोदा 5. अगरा 6. टीला 7. भेडोन 8. शेरगढ़ 9. घिलोंदरा 10. चन्दावनी 11. गरेंठा तथा अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर 21 1. फतेहपुर 2. बालाजी धाम 3. गोवर्धन 4. भैसरावन 5. चकराना. 6. राई 7. श्रीपुर 8. विजरौनी 9. रामगढ़ 10. पचावली 11. माढ़ा 12. रमतला 13. करैरा जेल 14. वहगंवा 15. सुनारी 16. नरवर 17. मगरौनी 18. करही 19. खनियाधाना 20. पडरा 21. वाचरौन को नए सब स्टेशन मिले है।

इसी तरह 20 पावर ट्रांसफार्मर की वृद्धि 1. डाक बंगला 2. बाणगंगा 3. होमगार्ड 4. फुलीपुरा 5. सतनबाड़ा 6. झिरी 7. परिच्छा 8. लालगढ़ 9. बदरवास 10. चन्दोरिया 11. रन्नौद 12. श्योपुरा 13. नरौआ 14. सिरसौद 15. दिनारा 16. टीला 17. बामौरकलां 18. खोड़ 19. रेडी चौराहा 20. करारखेड़ा। इसी तरह 150 कि.मी. की नवीन 33 केव्ही की लाईन तथा 1153 कि.मी. की नवीन 11 केव्ही लाईन तथा 2274 कि.मी. तार की लाईन केबल में बदलना तथा 06 11 केव्ही फीडर विभक्तिकरण के अतिरिक्त 351 नए ट्रांसफार्मर बदलना शामिल है।
G-W2F7VGPV5M