कलेक्टर एसपी पहुंचे टेचिंग ग्राउंड: CMO ने गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का काम जारी है। अपने शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल लाने के लिए नगरीय निकायों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

रविवार को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। नगरपालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी ने मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), एसएफटीपी, गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान का जायजा लिया और शिवपुरी नगरपालिका की टीम को निर्देश दिए। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने नगर पालिका के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

स्वच्छता सर्वेक्षण में शिवपुरी शहर को अब्बल लाने के लिए शहरवासियों की भूमिका भी जरूरी है इसलिए शहरवासियों से अपना फीडबैक देने की अपील भी की जा रही है। सिटीजन फीडबैक की लिंक : https://ss-cf.sbmurban.org/#/feedback के माध्यम से अपना फीडबैक दे सकते हैं।
G-W2F7VGPV5M