भोपाल समाचार की खबर का असर: नेग में रिश्वत वसूल रही ANM को हटाया - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र खरई की संविदा एएनएम बबीता नरवरिया को वहां से हटाकर उप स्वास्थ्य केन्द्र मथना में कर दिया है। ANM एक प्रसूता के परिजनों से प्रसव के बदले पैसे लेने का आरोप है। इस मामले को भोपाल समाचार के कैमरे में कैद कर लिया था। खबर चलने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मामला संज्ञान में लेकर यह कार्यवाही की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी जिले में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के बाद रुपये वसूलने की वाली जैसी घटना को सहन नही किया जाऐगा।

पूर्व में विकासखण्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर मैदानी अमले को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। संस्थागत प्रसव को बढावा देने के लिए जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग सम्पूर्ण प्रयास कर रहा है वहीं कुछ कर्मचारी इस प्रकार के अवैध कार्य कर विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने बताया कि मैदानी अमले को चेतावनी देने के बाद भी एक उप स्वास्थ्य केन्द्र खुरई की संविदा ए.एन.एम श्रीमती बबीता नरबरिया द्वारा प्रसूता के परिजनों से प्रसव के बदले रूपए लेने का मामला प्रकाश में आया है जिसका एक वीडियो भी बताया जा रहा है।

इस मामले को समाचार पत्र एवं वीडियो के आधार पर संज्ञान में लेते हुए एएनएम श्रीमती बबीता नरबरिया को विरूद्ध जांच संधारित कर दी है तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र खरई से हटाकर उप स्वास्थ्य केन्द्र मथना पर कर दिया गया है।
G-W2F7VGPV5M