शिवपुरी। अपने सिद्धांतों और परिवार को अपने आंचल से सींचने वाली धर्म-कर्म और सेवा कार्यों में अग्रणीय रूप से आगे रहने वाली सेवाभावी स्व.श्री सिद्धनाथ जी की धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी तिवारी (ग्राम भटनावर वाली)का निधन हो गया।
वह आनंद तिवारी, अशोक तिवारी व मनोज तिवारी की पूज्य माताजी थी जिन्होंने एक शिक्षिका का दायित्व निभाते हुए अपना जीवन अपने आदर्शों को स्थापित करते हुए बिताया, ऐसी स्व.श्रीमती शांति देवी तिवारी के पुत्रों के अलावा उनके पौत्र गणों अंकित, लव, आशुतोष, कुश एवं आदर्श तिवारी है जो अपनी पूज्य दादी के पदचिन्हों पर चलकर सेवा कार्यों में अग्रणीय रूप से कार्य करने की मंशा रखते है।
स्व.श्रीमती शांति देवी तिवारी के निधन के पश्चात उनका अंतिम संस्कार शिवपुरी जिला मुख्यालय स्थित मुक्तिधाम में विधि-विधान के साथ किया गया। जहां उपस्थित जनों के द्वारा मौन धारण कर मृत आत्मा की आत्मशांति व शोकाकुल परिवार को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।